पीसीबी ने शाहीन अफरीदी के रीहैब को लेकर शाहिद अफरीदी के आरोपों का दिया जवाब

पीसीबी ने शाहिद अफरीदी के बयान 'शाहीन अफरीदी के रीहैब के लिए पीसीबी कुछ नहीं कर रहा है' पर प्रतिक्रिया दी है। पीसीबी ने कहा, "वह लंदन में बेहतर हो रहे हैं और टी20 विश्व कप-2022 के लिए रिकवर होने की राह पर हैं। पीसीबी हमेशा अपने खिलाड़ियों की चिकित्सा देखभाल और रिहैबिलिटेशन की व्यवस्था के लिए ज़िम्मेदार रहा है...और...रहेगा।"