पीसीबी ने हारुन रशीद को बनाया पाकिस्तान क्रिकेट टीम का मुख्य चयनकर्ता
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने हारुन रशीद को पुरुष टीम की राष्ट्रीय चयन समिति का मुख्य चयनकर्ता बनाया है। रशीद 2015 और 2016 में भी पुरुष टीम के मुख्य चयनकर्ता रह चुके हैं और वह पीसीबी के क्रिकेट ऑपरेशन के निदेशक व पाकिस्तान टीम के मैनेजर भी रहे हैं। उन्होंने पाकिस्तान के लिए 23 टेस्ट और 12 वनडे खेले हैं।