रीशेड्यूल हुए पांचवें टेस्ट में तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने दूसरी पारी में 125/3 का स्कोर बनाकर इंग्लैंड पर 257 रनों की बढ़त बना ली। चेतेश्वर पुजारा 50(139) रन बनाकर नाबाद हैं जबकि ऋषभ पंत 30(46) रन बनाकर क्रीज़ पर मौजूद हैं। इससे पहले इंग्लैंड की टीम पहली पारी में 284 रनों पर सिमट गई थी।