पुजारी ने काले जादू के लिए महिला को नग्नावस्था में बिठाया, कर्नाटक में हुआ अरेस्ट

रामनगर (कर्नाटक) में खज़ाने की तलाश में मंगलवार रात काला जादू करते पकड़े गए एक पुजारी, उसके सहयोगियों और 4 स्थानीय लोगों को गिरफ्तार किया गया है। बकौल रिपोर्ट्स, पुजारी ने खज़ाना ढूंढने के लिए ज़रूरी बताकर एक महिला को नग्न होकर एक कमरे में अपने सामने बैठने को विवश किया था और कहा कि पूजा के बाद खज़ाना दिखेगा।