पुणे एयरपोर्ट से 21 महीने बाद दोबारा शुरू की गईं अंतर्राष्ट्रीय उड़ानें
पुणे (महाराष्ट्र) एयरपोर्ट से 21 महीने के बाद शुक्रवार रात 10 बजे शारजाह (संयुक्त अरब अमीरात) के लिए उड़ान भरने के साथ अंतर्राष्ट्रीय उड़ानें फिर से शुरू हो गईं। पुणे एयरपोर्ट ने ट्वीट किया, "यात्रियों से संबंधित एयरलाइन से समय की पुष्टि करने का अनुरोध किया जाता है।" यह सेवा 'एयर बबल एग्रीमेंट' के तहत शुरू की गई है।