पुणे के पोर्शा हादसे के आरोपी के खून के सैंपल में हेरफेर को लेकर 2 डॉक्टर हुए गिरफ्तार
पुणे (महाराष्ट्र) में नशे की हालत में पोर्शा कार से टक्कर मारकर इंजीनियर कपल की जान लेने के नाबालिग आरोपी के खून के सैंपल में हेरफेर के आरोप में ससून अस्पताल के 2 डॉक्टरों को गिरफ्तार किया गया है। नाबालिग आरोपी के खून की शुरुआती जांच रिपोर्ट में अल्कोहल नहीं मिला था। आरोपी का बिल्डर पिता गिरफ्तार हो चुका है।