पुणे पोर्शा कांड में गिरफ्तार हुए डॉक्टर की पुलिस हिरासत में बिगड़ी तबीयत: रिपोर्ट्स
रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुणे पोर्शा कांड के नाबालिग आरोपी के खून के सैंपल में हेरफेर करने के आरोप में गिरफ्तार किए गए दो डॉक्टरों में से एक की पुलिस हिरासत में अचानक तबीयत बिगड़ गई है। बकौल रिपोर्ट्स, डॉक्टर श्रीहरि हरलोर ने पुलिस से इंफेक्शन की शिकायत की थी जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।