पुणे (महाराष्ट्र) में 14-वर्षीय नाबालिग के अपहरण व गैंगरेप के मामले में पुलिस ने 6 और लोगों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में अब तक कुल 14 लोग गिरफ्तार हो चुके हैं। नाबालिग को 31 अगस्त को पुणे रेलवे स्टेशन से कथित तौर पर अगवा कर अलग-अलग स्थान पर ले जाया गया जहां कई लोगों ने उसका रेप किया।