पुणे में 4 मंज़िला इमारत को 1 साल में 20 बार खरीदा-बेचा गया, मालिकों को नहीं थी खबर

पुणे (महाराष्ट्र) में 4-मंज़िला इमारत को 1 साल में 20 से अधिक बार खरीदने, बेचने और गिरवी रखने का मामला सामने आया है। 'इंडियन एक्सप्रेस' के मुताबिक, प्रॉपर्टी की असली मालिक 4 महिलाओं को इसकी जानकारी नहीं थी। मालिकों ने 2021 में प्रॉपर्टी बेचने के लिए कुछ रियल एस्टेट एजेंट्स से संपर्क किया था जिसके बाद यह धोखाधड़ी शुरू हुई।