पुणे में सड़क किनारे खड़े ओला के S1 प्रो ई-स्कूटर में आग लगने का वीडियो आया सामने

पुणे (महाराष्ट्र) के लोहेगांव इलाके में ओला के S1 प्रो ई-स्कूटर में आग लगने का एक वीडियो ऑनलाइन सामने आया है। ई-स्कूटर व्यावसायिक इलाके में सड़क किनारे खड़ा था और कुछ ही सेकेंड में उसमें आग लग गई। इसे लेकर ओला ने कहा, "हमें इस घटना का पता है...इसके मूल कारणों को समझने के लिए हम जांच कर रहे हैं।"