महाराष्ट्र के स्वास्थ्य विभाग द्वारा शुक्रवार को जारी बुलेटिन में बताया गया है कि पुणे में ज़ीका वायरस से संक्रमित 67 वर्षीय बुज़ुर्ग शख्स पूरी तरह से ठीक हो गया है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, शख्स ने नवंबर में बुखार, खांसी व जोड़ों के दर्द की शिकायत की थी जिसके बाद वह जांच में वायरस से संक्रमित पाया गया था।