पुणे में नदी में मृत मिले एक ही परिवार के 7 लोगों की रिश्तेदारों ने की थी हत्या, 4 अरेस्ट
अधिकारियों के मुताबिक, पुणे (महाराष्ट्र) की भीमा नदी में मृत मिले एक ही परिवार के 7 सदस्यों की उनके रिश्तेदारों ने हत्या की थी। बकौल अधिकारी, पुलिस ने पिछले 24 घंटे में हत्या के आरोप में 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। इन मृतकों में एक दंपति, उनकी बेटी व दामाद और उनके तीन नाती व नातिन शामिल हैं।