पुणे (महाराष्ट्र) के लोनावला स्टेशन पर प्रवेश करते समय सेंट्रल केबिन के पास सोमवार को इंदौर-दौंड स्पेशल ट्रेन के 2 कोच पटरी से उतर गए। यह घटना सुबह करीब 8 बजे हुई और फिलहाल इसमें किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। अधिकारियों ने कहा है कि इससे अन्य ट्रैक्स पर परिचालन बाधित नहीं हुआ है।