पुणे (महाराष्ट्र) में शुक्रवार रात मंडप सजाने के सामान वाले एक गोदाम में अज्ञात कारणों से आग लग गई जिससे वहां मौजूद 3 मज़दूरों की जलकर मौत हो गई। दमकल विभाग के एक अधिकारी के मुताबिक, विभाग की 9 गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। बकौल अधिकारी, इस दौरान आग की चपेट में आने से 4 गैस सिलिंडर फट गए।