पुणे में महिला से मैट्रिमोनियल साइट के ज़रिए मिले एक शख्स ने ठगे ₹62 लाख, केस दर्ज

पुणे में एक 37 वर्षीय महिला से मैट्रिमोनियल वेबसाइट के ज़रिए मिले शख्स ने करीब ₹62 लाख का ऑनलाइन फ्रॉड किया। बकौल अधिकारी, आरोपी ने दावा किया था कि वह यूनाइटेड किंगडम में इंजीनियर है। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने महिला को एयरपोर्ट कस्टम से उसका सामान लेने को कहा व अलग-अलग खातों में महिला से पैसे ट्रांसफर कराए।