पुणे (महाराष्ट्र) में एक लड़की से छेड़छाड़ के आरोप में गिरफ्तार हुए फूड डिलीवरी बॉय को लेकर ज़ोमैटो ने प्रतिक्रिया दी है। फूड डिलीवरी कंपनी ने कहा, "आरोपी ज़ोमैटो का डिलीवरी पार्टनर नहीं है...हम जांच में सहयोग करने के लिए अधिकारियों के संपर्क में हैं।" बकौल ज़ोमैटो, हम किसी व्यक्ति को कंपनी के साथ जोड़ते वक्त उसका वेरिफिकेशन करते हैं।