inshorts

पुतिन 6 दिसंबर को आएंगे भारत, पीएम मोदी के साथ रणनीतिक संबंधों पर करेंगे चर्चा

रूसी दूतावास ने शुक्रवार को बताया कि राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन 6 दिसंबर, 2021 को भारत आएंगे। इस दौरान पुतिन की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ बातचीत और दोनों देशों के बीच रणनीतिक संबंधों पर चर्चा करने की योजना है। भारतीय विदेश मंत्रालय ने भी बताया कि पुतिन 21वें भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन के लिए नई दिल्ली की आधिकारिक यात्रा करेंगे।