पुतिन कभी भी यूक्रेन को जीत नहीं पाएंगे: अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडन

रूस-यूक्रेन संघर्ष के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने बुधवार को कहा कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन कभी भी यूक्रेन को जीत नहीं पाएंगे। उन्होंने कहा, "पुतिन एक शहर पर कब्ज़ा कर सकते हैं लेकिन वह देश पर काबिज़ नहीं हो पाएंगे।" गौरतलब है कि अमेरिका ने रूसी तेल के आयात पर प्रतिबंध लगा दिया है।