ग्लोबल फ्लाइट ट्रैकिंग सर्विस 'फ्लाइटरडार24' ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के पश्चिमी देशों को चेतावनी देने के बाद रूस छोड़कर जाने वाली उड़ानों का ग्राफिक्स शेयर किया है। पुतिन ने पश्चिमी देशों पर 'परमाणु ब्लैकमेल' का आरोप लगाते हुए कहा था, "अगर रूस की क्षेत्रीय अखंडता को खतरा पैदा हुआ…तो हम अपने लोगों की रक्षा के लिए…हर संभव कदम उठाएंगे।"