यूक्रेन सरकार के एक अधिकारी के अनुसार, रूसी रक्षा मंत्री सर्गेई शोइगु को हार्ट अटैक आया है इसलिए वह मार्च के मध्य से सार्वजनिक रूप से नज़र नहीं आए। बकौल अधिकारी, 'यूक्रेन पर आक्रमण बिल्कुल विफल' होने पर रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन द्वारा फटकार लगाने के बाद उन्हें हार्ट अटैक पड़ा। अधिकारी ने कहा कि फिलहाल सर्गेई अस्पताल में हैं।