रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोवा की बेटी एलिज़ावेटा पेस्कोवा ने यूक्रेन पर रूसी हमले का सार्वजनिक रूप से विरोध कर इंस्टाग्राम स्टोरी पोस्ट की जिसका अंग्रेजी अनुवाद है 'नो वॉर'। यह नारा हमले का विरोध कर रहे लोग इस्तेमाल कर रहे हैं। उनकी मां कैटरीना पेसकोवा ने भी यूक्रेन के प्रति एकजुटता का संदेश शेयर किया था।