पुतिन के विरोधी एलेक्सी नवालनी ने जीता यूरोपीय संघ का शीर्ष मानवाधिकार पुरस्कार
जेल में बंद रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के विरोधी नेता एलेक्सी नवालनी ने बुधवार को विचारों की स्वतंत्रता के लिए सखारोव प्राइज़ जीता जो यूरोपीय संघ का शीर्ष मानवाधिकार पुरस्कार है। यूरोपीय संसद के राजनीतिक समूह ईपीपी ने ट्विटर पर फैसले की घोषणा करते हुए कहा, "मिस्टर पुतिन, एलेक्सी नवालनी को रिहा करें। यूरोप उनकी...स्वतंत्रता की मांग करता है।"