पुतिन के विरोधी रूसी पत्रकार के घर के बाहर छोड़ा गया सूअर का कटा हुआ सिर, सामने आया फुटेज

रूस के सबसे सम्मानित स्वतंत्र पत्रकारों में से एक ऐलेक्सी वेनेदिक्तोव के घर के बाहर किसी ने सूअर का कटा हुआ सिर छोड़ दिया। राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की सरकार ने यूक्रेन में युद्ध की कवरेज को लेकर उनके रेडियो स्टेशन को बंद कर दिया था। सीसीटीवी फुटेज में फूड डिलीवरी बॉय बनकर आया शख्स सूअर का सिर वहां रखता दिखा।