पुतिन 'तानाशाह' हैं, वह पूर्ववर्ती सोवियत संघ को फिर स्थापित करना चाहते हैं: बाइडन

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने यूक्रेन पर हमले को लेकर रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को 'तानाशाह' बताते हुए कहा कि यह पूर्वनियोजित हमला है और पुतिन की मंशा 'सोवियत संघ को दोबारा स्थापित करने' की है। बकौल बाइडन, "पुतिन की महत्वाकांक्षा...बाकी दुनिया की मौजूदा सोच के विपरीत है।" उन्होंने कहा, "पुतिन पर भी प्रतिबंध लगाने पर विचार चल रहा है।"