inshorts

पुतिन ने यूक्रेन पर हमला करने का फैसला कर लिया है: अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडन

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा है कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन पर हमला करने का फैसला कर लिया है। बाइडन ने कहा कि अमेरिका के पास 'यकीन करने की वजह' है कि रूसी सेना 'आने वाले दिनों में यूक्रेन पर हमला करने की योजना बना रही है।' बकौल बाइडन, रूस 'अब भी कूटनीतिक रास्ता चुन सकता है।'