पुतिन ने रूस में कोविड-19 मामलों पर अंकुश लगाने के लिए 1 हफ्ते की पेड छुट्टी का दिया आदेश

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने रूस में कोविड-19 संक्रमण पर अंकुश लगाने के लिए 30 अक्टूबर से एक सप्ताह की पेड छुट्टी का आदेश दिया है। गौरतलब है, रूस में बुधवार को कोविड-19 से पिछले 24 घंटे में 1,028 लोगों की मौत हो गई जो इस महामारी की शुरुआत से एक दिन में होने वाली मौतों का सर्वाधिक आंकड़ा है।