पुतिन 'बेहद बुद्धिमान' और 'चालाक' शख्स हैं: यूक्रेन पर पुतिन के रुख को लेकर ट्रंप

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन द्वारा यूक्रेन के 2 पृथक इलाकों को स्वतंत्र राष्ट्र के तौर पर मान्यता देने को लेकर पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने उन्हें 'बेहद बुद्धिमान' व्यक्ति कहा है। बकौल ट्रंप, "मैं उन्हें जानता हूं...वह चालाक शख्स हैं।" अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन को कमज़ोर बताते हुए उन्होंने कहा, "अगर मैं राष्ट्रपति होता तो ऐसा नहीं होता।"