पुतिन मुझसे कहीं ज़्यादा अमीर हैं: दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क

दुनिया के सबसे अमीर शख्स और टेस्ला के सीईओ एलन मस्क के मुताबिक, उन्हें लगता है कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन उनसे 'कहीं ज़्यादा अमीर' हैं। मस्क से पूछा गया था कि $260 अरब की नेटवर्थ और दुनिया का सबसे अमीर शख्स माने जाने पर वह कैसा महसूस कर रहे हैं। गौरतलब है, पुतिन की वास्तविक नेटवर्थ ज्ञात नहीं है।