पुद्दुचेरी में कॉटन कैंडी की बिक्री पर लगाया गया प्रतिबंध
पुद्दुचेरी में कॉटन कैंडी में ज़हरीला पदार्थ मिलने के बाद इसकी बिक्री पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। पुुद्दुचेरी की उप-राज्यपाल तमिलिसाई सुंदरराजन ने कहा कि खाद्य सुरक्षा अधिकारियों को कॉटन कैंडी में रोडामाइन-बी नामक हानिकारक रसायन मिला था। उन्होंने कहा कि जिन दुकानों में कॉटन कैंडी में ज़हरीला पदार्थ मिलेगा उन दुकानों को बंद किया जाएगा।