यूनिवर्सिटी ऑफ वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया के पुरातत्वविदों ने सऊदी अरब में 4,500-वर्ष पुराना 'अंत्येष्टि का मार्ग' खोजा है जिसके दोनों ओर प्राचीन कब्रों की कतार है। उन्होंने कहा कि प्राचीन उत्तर-पश्चिम अरब के लोगों ने मरुभूमि और चरागाहों के बीच प्रमुख मार्ग बनाए और उन्हें कब्रों से घेर दिया। बकौल पुरातत्वविद, ऐसे रास्ते उस दौर की प्रमुख राजमार्ग प्रणाली थे।