पुरानी पेंशन योजना को फिर से लागू किए जाने से भविष्य के करदाताओं पर पड़ेगा बोझ: नीति आयोग

नीति आयोग के उपाध्यक्ष सुमन बेरी ने कुछ राज्यों में पुरानी पेंशन योजना को फिर से लागू किए जाने पर कहा है, "इसका बोझ मौजूदा करदाताओं पर नहीं, भावी करदाताओं पर पड़ेगा।" उन्होंने कहा, "भारत को राजकोषीय स्थिति को बेहतर करने और सतत विकास को बढ़ावा देने की ज़रूरत है।" बकौल बेरी, राजनीतिक दलों को अनुशासन का पालन करना चाहिए।