केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने गुरुवार को ओएनजीसी में महिला कर्मचारियों के योगदान की प्रशंसा की। उन्होंने तस्वीरें शेयर कर लिखा, "वे सुपर वीमेन जो हमारे ऑयल ऐंड गैस इंस्टॉलेशंस की देखरेख करती हैं!" बकौल पुरी, "ये महामारी में लगातार 60-70 दिन तक ऑफशोर प्लैटफॉर्म्स पर रहने से पीछे नहीं हटीं...भारत की प्रगति में बराबर की साझेदार।"