पुरी में भगवान जगन्नाथ की चंदन यात्रा में विस्फोट से 3 लोगों की हुई मौत, 32 घायल
पुलिस ने बताया है कि पुरी (ओडिशा) में भगवान जगन्नाथ की चंदन यात्रा के दौरान पटाखों के ढेर में हुए विस्फोट से कम-से-कम 3 लोगों की मौत हो गई और 32 लोग घायल हुए हैं। घायलों को पुरी, भुवनेश्वर और कटक के निजी-सरकारी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने घायलों से अस्पताल में मुलाकात की है।