पुरुष हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह को एसपी के पद पर किया जाएगा प्रमोट: पंजाब सरकार

पंजाब के खेल मंत्री गुरमीत एस. सोढ़ी ने कहा है, "मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह के आश्वासन के अनुसार, टोक्यो ओलंपिक्स की कांस्य पदक विजेता भारतीय पुरुष हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह को डीएसपी से एसपी के पद पर प्रमोट किया जाएगा।" इससे पहले सोढ़ी ने टीम में शामिल राज्य के हर खिलाड़ी को ₹1 करोड़ देने की घोषणा की थी।