पुरुषों के अधिकारों से जुड़े संगठन ने बेंगलुरु में की एलन मस्क की पूजा, सामने आया वीडियो

सेव इंडियन फैमिली फाउंडेशन (एसआईएफएफ) नामक पुरुषों के अधिकारों से जुड़े संगठन ने बेंगलुरु में टेस्ला के सीईओ और अमेरिकी अरबपति एलन मस्क की पूजा की है। इन पुरुषों ने मस्क को 'वोकासुर का विनाशक' (वोक कल्चर से संबंधित) बताया। गौरतलब है, एसआईएफएफ सुप्रीम कोर्ट में मैरिटल रेप को लेकर दायर पीआईएल के खिलाफ बेंगलुरु में विरोध-प्रदर्शन कर रहा है।