पुलवामा में आतंकियों ने पुलिसकर्मी को उनके घर के नज़दीक मारी गोली, अस्पताल में भर्ती

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बताया है कि पुलवामा के बंदज़ू इलाके में रविवार को आतंकवादियों ने पुलिसकर्मी मुश्ताक अहमद वागे को उनके घर के पास गोली मार दी। उनके मुताबिक, गोली लगने के बाद वागे को इलाज के लिए तुरंत अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने बताया कि इलाके की घेराबंदी करके मामला दर्ज कर लिया गया है।