जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने सोमवार को पुलवामा में आतंकियों के लक्षित हमले में मारे गए कश्मीरी पंडित संजय शर्मा के परिजन से मुलाकात की। उन्होंने कहा, "अगर केंद्र सरकार फिल्मों को प्रमोट करने की बजाय वास्तव में जम्मू-कश्मीर के अल्पसंख्यकों को सुरक्षा दे तो इससे मदद मिलेगी। एलजी प्रशासन पीड़ित की पत्नी को सरकारी नौकरी प्रदान करे।"