पुलिस अफसर ने रिटायरमेंट पर पहनी राजीव गांधी हत्याकांड वाली खून के धब्बों से सनी कैप
तमिलनाडु के पुलिस महानिदेशक (प्रशिक्षण) प्रतीप फिलिप ने नौकरी के आखिरी दिन खून के धब्बों वाली कैप और नेम बैज पहना जो उन्होंने 30-साल पहले राजीव गांधी हत्याकांड के समय पहना हुआ था। आत्मघाती हमले में घायल हुए फिलिप को रिटायरमेंट से दो-दिन पहले चेन्नई के कोर्ट ने बतौर सबूत जमा यह दोनों चीज़ें हासिल करने की अनुमति दी थी।