पुलिस के बिना सड़कों पर बैरिकेडिंग को लेकर एचसी ने केंद्र और दिल्ली कमिश्नर से मांगा जवाब

दिल्ली हाईकोर्ट ने पुलिसकर्मियों की उपस्थिति के बगैर सड़कों पर बैरिकेडिंग को लेकर केंद्र सरकार और दिल्ली पुलिस कमिश्नर से जवाब मांगा है। कोर्ट ने कहा कि मानव रहित बैरिकेड्स का कोई उद्देश्य नहीं है, इससे जनता को असुविधा भी होती है। दरअसल, कालकाजी और सीआर पार्क में जगह-जगह पुलिसकर्मियों के बिना बैरिकेडिंग को लेकर याचिका दायर की गई थी।