झारखंड के सिमडेगा में पवित्र स्थान पर कथित तौर पर पेड़ काटे जाने को लेकर भीड़ द्वारा मारे गए 34-वर्षीय शख्स की पत्नी ने कहा है, "पुलिस वहां मौजूद थी।" बकौल पीड़िता, "मैंने उनसे अपने पति को बचाने की भीख मांगी लेकिन कोई आगे नहीं आया।" हालांकि, पुलिस का कहना है कि वे घटना के बाद वहां पहुंचे थे।