पुलिस कॉन्स्टेबल व उसकी पत्नी ने 3 वर्षीय बेटी संग गुजरात में 12वीं मंज़िल से कूदकर दी जान

अहमदाबाद (गुजरात) में बुधवार को एक पुलिस कॉन्स्टेबल व उसकी पत्नी ने 3-वर्षीय बेटी संग कथित तौर पर एक इमारत की 12वीं मंज़िल से कूदकर आत्महत्या कर ली। बकौल पुलिस, प्राथमिक जांच में पता चला कि आपस में झगड़े के बाद दंपति ने यह कदम उठाया। पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है और जांच शुरू की है।