पुलिस द्वारा चाय की पत्ती को ड्रग्स समझ लेने के कारण मां-बेटी को जेल में बिताने पड़े 4 माह

ऑस्ट्रेलिया में पुलिस प्रशासन द्वारा चाय की पत्ती को गलती से ड्रग्स समझ लेने के कारण मां और बेटी को जेल में तकरीबन 4 महीने बिताने पड़े। वाइस की रिपोर्ट के मुताबिक, मां और बेटी ने मलेशिया से 25 किलोग्राम ब्राउन जिंजर चाय मंगाई थी और उनकी इसे ऑस्ट्रेलिया में ज़्यादा दाम में बेचने की योजना थी।