पुलिस द्वारा धर्मांतरण रोधी कानून के तहत केस दर्ज नहीं करने पर गुजरात एचसी पहुंचा शख्स

गुजरात धार्मिक स्वतंत्रता कानून के तहत पुलिस द्वारा 3 माह पुरानी शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज नहीं करने का आरोप लगाते हुए एक शख्स ने गुजरात हाईकोर्ट में याचिका दायर की है। शख्स के अनुसार, उसकी बेटी का अपहरण कर शादी के बाद उसका हिंदू धर्म में जबरन परिवर्तन करवाया गया। कोर्ट ने इस मामले में प्राधिकारियों से जानकारी मांगी है।