उत्तर प्रदेश पुलिस ने केंद्रीय मंत्री अजय कुमार मिश्रा टेनी के लखीमपुर खीरी स्थित आवास के बाहर एक नोटिस चिपका दिया है। नोटिस में पुलिस ने मंत्री के बेटे आशीष मिश्रा को लखीमपुर खीरी हिंसा के मामले में 8 अक्टूबर को व्यक्तिगत रूप से पेश होने को कहा है। लखीमपुर हिंसा में कम-से-कम 8 लोगों की मौत हुई थी।