पंजाब के अमृतसर में गुरुवार को पुलिस और गैंगस्टरों के बीच मुठभेड़ हो गई जिसका वीडियो भी सामने आया है। मुठभेड़ के बाद पुलिस ने 2 गैंगस्टरों को गिरफ्तार कर 5 हथियार और ज़िंदा कारतूस बरामद किए। अमृतसर के पुलिस कमिश्नर जसकरन सिंह ने बताया कि गिरफ्तार किए गए गैंगस्टरों की पहचान रवि और रॉबिन के रूप में हुई है।