पुलिस ने यूपी में पटरी पर फेंका सब्ज़ी बेचने वाले का तराज़ू, उठाते समय कट गए दोनों पैर

कानपुर (उत्तर प्रदेश) में शुक्रवार शाम पुलिस द्वारा रेलवे लाइन के किनारे अतिक्रमण हटाते समय ट्रेन की चपेट में आकर एक सब्ज़ी विक्रेता के दोनों पैर कट गए। एक प्रत्यक्षदर्शी के मुताबिक, पुलिस ने उसका तराज़ू व अन्य सामान पटरी की ओर फेंका था जिन्हें वह उठाने गया था। मामले में एक हेड कॉन्स्टेबल को निलंबित किया गया है।