पुलिस ने शराब की तलाश में बिहार में नवविवाहिता के कमरे में मारा छापा, सास हुई बेहोश
वैशाली (बिहार) में पुलिस हाल में शराब की तलाश में एक घर पर छापेमारी के दौरान नवविवाहिता के कमरे में घुस गई। उस समय महिला अपने बेडरूम में थी और पुलिस टीम में कथित रूप से कोई महिला पुलिसकर्मी भी नहीं थी। बकौल महिला, इस स्थिति में उसकी सास के बेहोश होने के बावजूद पुलिस ने तलाशी नहीं रोकी।