पुलिस ने श्रीनगर में मरने वाले बिज़नेसमैन को बताया 'आतंकियों का सहयोगी', परिवार का खंडन
श्रीनगर (जम्मू-कश्मीर) में सोमवार को एक अभियान में 2 आतंकियों और एक बिज़नेसमैन की मौत के बाद पुलिस ने बिज़नेसमैन अल्ताफ भट्ट को 'आतंकियों का सहयोगी' बताया। बकौल पुलिस, बिज़नेसमैन ने अपनी बिल्डिंग में आतंकियों के रहने की सूचना नहीं दी थी। भट्ट के परिवार ने कहा कि पुलिस ने फर्ज़ी मुठभेड़ में भट्ट को बतौर मानव ढाल इस्तेमाल किया।