पुलिस पर जानलेवा हमला करने के केस में घोसी सांसद अतुल राय समेत 22 आरोपी हुए दोषमुक्त

वाराणसी (उत्तर प्रदेश) की एक अदालत ने वर्ष-2011 में पुलिसकर्मियों पर जानलेवा हमला करने के मामले में घोसी से बसपा सांसद अतुल राय समेत 22 आरोपियों को दोषमुक्त करार देते हुए बरी किया है। गौरतलब है, इससे पहले कोर्ट ने राय को रेप के मामले में भी बरी किया था और वह फिलहाल अन्य मामलों में जेल में बंद हैं।