ईरानी राष्ट्रपति इब्राहीम रईसी ने पुलिस हिरासत में 22-वर्षीय युवती महसा अमिनी की मौत होने पर जांच के आदेश दिए हैं। महसा को कथित तौर पर 'ठीक से हिजाब न पहनने' पर मंगलवार को हिरासत में लिया गया था। पुलिस ने आरोपों से इनकार करते हुए कहा कि दिल का दौरा पड़ने के बाद उसे अस्पताल ले जाया गया था।